अवैध ब्रांचो के नाम पर चल रहे हैं समानान्तर दारू के ठेके ग्रामीण क्षेत्रों में शराब ठेकेदारों की बल्ले-बल्लें
रात को आठ बजे के बाद ठाठ 

अवैध ब्रांचो के नाम पर चल रहे हैं समानान्तर दारू के ठेके ग्रामीण क्षेत्रों में शराब ठेकेदारों की बल्ले-बल्लें

सिणधरी । मुख्यालय पर शराब की दो दुकानों की स्वीकृति प्रदान है लेकिन  शराब माफियाओं और ठेकेदारों द्वारा चार जगह बिक्री धड़ल्ले से जारी है  और ठेकों के समानान्तर कस्बे में जगह जगह अवैध ब्रांचों का संचालन किया जा रहा हैं। एक ही ठेके से संचालित हो रही  ऐसी ब्रांचों की संख्या भी पांच से अधिक हैं वहां पर आसानी से शराब बेची व परोसी जा रही हैं, यह सब प्रशासन की आंख के नीचे चल रहा हैं, जो कभी भी किसी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकता हैं। बाडमेर जिले में इतनी बड़ी शराब दु:खान्तिका होने के बावजूद पता नही यहां आबकारी विभाग व पुलिस किस मुर्हत का इंताजार कर रही हैं, जो सही समय आने पर कार्रवाई को अंजाम देगी। ग्रामीणों का आरोप हैं आबकारी विभाग ऐसे शराब ठेकेदारों के खिलाफ किसी प्रकार का कोई एक्शन नही ले रहा है। इस संबंध में बाडमेर व बालोतरा आबकारी विभाग  को शिकायते भी कर दी लेकिन घूस-खोरी के खेल में शिकायते दब जाती हैं।

 

रात भर चलते हैं ठेके व ब्रांचे

नियमानुसार प्रात: 10 बजे से पहले और रात 8 बजे के बाद ठेको पर शराब नही बेची जा सकती हैं, लेकिन ये नियम यहां के ठेकेदारों के सामने कुछ भी नही हैं, कस्बे में रात-दिन एक ही हिसाब से ठेको व ब्रांचों का संचालन किया जा रहा हैं कई जगह  तो ऐसे हैं जिनका कभी शटर नीचे भी नही होता हैं। वहीं दूसरी और इन ठेकेदारों द्वारा दी गई अवैध ब्राचों पर भी सातों दिन चौबीस घंटे आसानी से शराब मिल रही हैं।

 

 

ब्रांचो की आड़ में बेची जा रही हैं हरियाणा निर्मित शराब

 

 

ठेकेदारों द्वारा दी गई अवैध ब्रांचों पर वैद्य शराब के साथ हरियाणा व पंजाब निर्मित अवैध शराब बेची जा रही हैं जिनका राजस्थान में बेचना कानूनन जुर्म होता हैं। सूत्रों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों व मेगा हाईवे पर अनपढ व मजदूर वर्ग के लोग व ट्रक चालक यह नही जानते है कि शराब वैद्य हैं अवैद्य वे यहां से खरीद कर ले जाते हैं। ऐसे में यह कथित शराब ठेकेदार मुनाफे के साथ-साथ राजस्व को भी चुना लगा रहे हैं।

मनमानी दरों पर बिक रही हैं शराब

 

नियमानुसार सरकारी ठेको पर शराब की दर को सूचना पट्ट पर अंकित करना अनिवार्य होता हैं, अन्यथा लाईसेंस तक रद्द करने के नियम हैं, लेकिन यहां के ठेकेदारों द्वारा किसी प्रकार की कोई दर सूची ठेके पर नही लगाई जा रही हैं। ऐसे में निर्धारित दर से अधिक वसूल रहे हैं। जब कोई जानकार इस बारे में बात करता हैं तो उसे धमका देते हैं तथा यह कह कर धौंस दिखाते हैं जो करना हैं वो कर, हमारे कोई फर्क नही पडऩे वाला हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय मनमानी दरों पर बिक रही शराब ठेकेदार मुनाफे के साथ साथ राजस्व को भी चुना लगा रहे है

 

Popular posts
मौसमी बीमारियों पसारे पैर, चिकित्सा विभाग फैल गामीण क्षेत्रों मे नीम हकीमों ने जमाये डेरे
Image
निकाय चुनाव का घमासान शुरू टिकटों के तिक्कड़म में लगे नेता बालोतरा में 45 वार्ड, भाजपा ने खोला चुनाव कार्यालय
Image
<no title>
प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी को सौपा ज्ञापन 2 अक्टूबर से होगा सात दिवसीय महाअभियान का आगाज बालोतरा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्लास्टिक फ्री सात दिवसीय महा अभियान के तहत साध्वी पुण्य प्रभा के सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा सांसद व केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री कैलाश चौधरी को ज्ञापन सौंपा। मंत्री रानी बाफना ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल द्वारा अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल की अध्यक्षता में सुनो वक्त की पुकार, करें प्लास्टिक को इंकार सात दिवसीय महाअभियान के अन्तर्गत 2 अक्टूबर को अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन होगा, जिसमें केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत स्कूलों में चित्रकला, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन के साथ ही प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी। शहर के प्रमुख चौराहों सार्वजनिक स्थलों व ऐतिहासिक स्थलों पर नुक्कड़ शो के माध्यम से बताया जाएगा। कॉलेजों और स्कूलों में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रिटेल सब्जी प्रतिष्ठानों तक पहुंचकर प्लास्टिक बहिष्कार का संकल्प दिलाया जाएगा। महिला मंडल द्वारा कपड़े व जूट के बने केरीबेग का वितरण किया जाएगा। उपाध्यक्ष उर्मिला सालेचा, चंद्र बलाड़, सह मंत्री संगीता बोथरा, रेखा, इंदु देवी भंसाली, परामर्श कमला देवी ओस्तवाल, देवी बाई छाजेड, निलेश सालेचा, ज्ञानशाला पूर्व संयोजक राजू बाफना ,जैन संस्कार रमेश भंसाली सहित कई जने तैयारियों में लगे हुए है।
Image